P Sharma
कानपुर।यहां एक करीब 12 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची से रेप किया है ,एक बात इस घटना में एक और बच्चा शामिल था जो कि सिर्फ 8 साल का ही था वह बाहर खड़े होकर पहरा दे रहा था, कि वन्हा कोई न आ पाए, बच्ची के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।
कानपुर के जाजमऊ के छबीलेपुरवा इलाके में बुधवार रात छह वर्षीय एक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। यहीं पर मोहल्ले के दो और बच्चे खेल रहे थे। 12 साल के बच्चे ने 6 साल की बच्ची को बुलाया और बोला कि मेरे साथ चलो तो तुमको चॉकलेट दिलाउंगा, बच्ची चॉकलेट के लालच में उस लड़के के साथ_ साथ चली गई। लड़का उसे एक सुनसान मकान में लेकर गया और बोला यहां चलो यहीं मैंने चॉकलेट भी रखी है। बच्ची उसके साथ अंदर चली गई। इस दौरान 12 साल के बच्चे के साथ 8 साल का एक बच्चा और भी था। वह बाहर खड़ा होकर पहरा दे रहा था।
बच्ची के चीखने पर आसपास के लोग घर के बाहर निकले और देखा कि क्या हो गया है, सभी को लगा कि आवाज सुनसान पड़े मकान के अंदर से आई है। इतने में ही 8 साल का लड़का वहां से भाग गया। जब आसपास के लोग अंदर गए तो उन्होंने देखा कि 6 साल की बच्ची के साथ 12 साल का लड़का दुष्कर्म कर रहा है।
ऐसा पता भी लगा है की बच्चे मोबाइल पर अश्लील कंटेंट देखा करते थे,जरूरी है, की अगर आपका बच्चा,मोबाइल लेता है,तो जरूर देखें कि वह मोबाइल पर वह क्या देख रहे है।

