कुशीनगर:नवजात को छीन ले गया बंदर,मुंह पर कई बार नोचा,पढ़िए पूरी खबर

P Sharma 
उत्तर प्रदेश :कुशीनगर जिले में बंदर का इतना आतंक  है कि नवजात बच्ची को उसकी मां की गोद से बंदर छीनकर ले गया। केवल 23 दिन की नवजात बच्ची थी,उसे  बचाने के लिए उसकी मां बंदरों के पीछे तुरंत दौड़ी तब तक बंदरों ने मासूम के मुंह पर कई  बार काटा, नवजात लहूलुहान हो गया।

पता चला है कि बंदर ने नवजात बच्ची के चेहरे को पूरी तरह से नोच लिया। बच्ची के चेहरे पर 11 चोट के निशान आए हैं। नवजात को बचाने दौड़ी उसकी मां पर भी बंदरों ने हमला किया। कुशीनगर के  मेडिकल कॉलेज में नवजात और उसकी मां का इलाज के लिए ले जाया गया। परंतु डॉक्टर्स की टीम ने बच्ची को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां से भी बच्ची को लखनऊ PGI रेफर कर दिया गया है।
 मामला कुशीनगर के फाजिलनगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। मंगलवार देर की शाम को यह घटना हुई। वास्तव में, फाजिलनगर में गोसाई गांव की रहने वाली नेहा अपनी ननद दिनशू के किराए के कमरे में रुकी थी। उसकी डिलीवरी भी यहीं हुई थी। कमरे के बाहर 9 सितंबर की शाम को वह बच्ची को लेकर बैठी हुई थी। इसी दौरान बंदर वहां पर आ पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *