Pramod Sharma
सीतापुर।सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ। नवीन चौक के पास एक ब्रेजा कार रोडवेज बस को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में बहराइच के रहने वाले आशीष और कुष्मेंद्र की मौके पर मौत हो गई।

कार में सवार सुनील और रवि प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। चारों लोग बहराइच से मिश्रिख के एक गांव में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। मामले की जांच जारी है।

