सीतापुर:बीएसए पिटाई का प्रकरण,सहायक अध्यापिका निलंबित, बीएसए और हेड मास्टर के बातचीत का ऑडियो आया सामने

P Sharma 

सीतापुर । बेसिक शिक्षा अधिकारी की बेल्ट से पिटाई के मामले में आरोपी हेड मास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब बीएसए और हेड मास्टर के बीच बातचीत का ऑडियो सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी भी सवालों के घेरे में आ गये हैं। ऑडियो में बेसिक शिक्षा अधिकारी हेड मास्टर पर अवंतिका गुप्ता नाम की सहायक शिक्षिका की अटेंडेंस लगाने के लिए दबाव बना रहे हैं। साथ में  यह भी धमकी भी दे रहे हैं कि ऐसा नहीं किया तो सेल्फी वाला नियम लागू कर दिया जाएगा। ऑडियो सामने आने के बाद  बेसिक शिक्षा अधिकारी के बारे में जानकारी मिल रही है। आरोपी हेड मास्टर के पत्र को आधार बनाकर सहायक शिक्षिका को निलंबित कर दिया और जांच खंड शिक्षा अधिकारी को दी है। ‌

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीतापुर से जारी आदेश में बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि नदवा प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक प्रभारी बृजेंद्र कुमार वर्मा ने 18 सितंबर 2025 को सहायक अध्यापिका अवंतिका गुप्ता के विषय में जानकारी दी कि 21 अगस्त से 20 सितंबर तक अनुपस्थिति रही। इस संबंध में सहायक अध्यापिका अवंतिका गुप्ता का सितंबर माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने के लिए 23 सितंबर को शाम 4 बजे बुलाया। लेकिन अवंतिका गुप्ता स्पष्टीकरण देने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंची।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसे अनुशासनहीनता का आचरण माना और प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देने की भी जानकारी दी गई। आदेश में यह भी बताया गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी गोंदलामऊ सीमी निगार को जांच अधिकारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *