सीतापुर: बीएसए के पिटाई का मामला,अध्यापक किया गया सस्पेंड,क्यों किया अध्यापक ने पिटाई ,पढ़िए पूरा मामला

P Sharma 
प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा जिसने गुस्से में बी एस ए की बेल्ट से पिटाई किया था,जिसकी वीडियो खूब वायरल हुई,प्रधानाध्यापक की पत्‍नी सीमा वर्मा ने मीडिया के सामने आकर  आरोप लगाए है, कि बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह लेडी टीचर की नियमित रूप से अटेंडेंस लगाने पर जोर देते थे। जब उनके पति ब्रजेंद्र वर्मा ने असमर्थता जाहिर किया तो पहले स्‍कूल का तीन साल का ब्‍यौरा मांगा गया। फिर 10 साल का।
 सीतापुर । प्रधानाचार्य के हाथों बीएसए के पिटाई के मामले ने एक अनोखा मोड़ ले लिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस पूरे विवाद की जड़ में एक महिला अध्यापक है। प्रधानाचार्य बृजेंद्र वर्मा की पत्‍नी सीमा वर्मा ने आरोप लगाया है कि बीएसए एक महिला टीचर की अटेंडेंस लगाने पर जोर दे रहे थे,लेकिन वह महिला टीचर नियमित रूप से स्‍कूल नहीं आती है।इसके बाद बृजेंद्र वर्मा ने बीएसए की बात नहीं मानी तो उन्‍हें ऑफिस बुलाकर जवाब तलब किया गया। इसी दौरान गर्मागर्मी हुई और प्रधानाचार्य ने बीएसए पर हाथ उठा दिया। वर्मा की ओर से यह भी आरोप है कि बीएसए के समर्थकों ने उनकी भी पिटाई की है इसी वजह से पूरी सीसीटीवी फुटेज नहीं दी जा रही है। फिलहाल, विवादित लेडी टीचर को सस्‍पेंड कर दिया गया है।
प्रिंस‍िपल बृजेंद्र वर्मा की पत्‍नी सीमा वर्मा ने मीडिया के सामने आकर ये आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह लेडी टीचर की नियमित अटेंडेंस लगाने पर जोर दे रहे थे। जब उन्‍होंने असमर्थता जाहिर की तो पहले स्‍कूल का तीन साल का ब्‍यौरा मांगा गया। वह भी दे दिया गया तो 10 साल का ब्‍यौरा मांगा गया। ऐसा उन पर दबाव बनाने के लिए किया गया था।
 प्रधानाचार्य बृजेंद्र वर्मा बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह के कमरे में पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि दोनों के बीच कुछ मामले में बातचीत होती है। फिर बृजेंद्र वर्मा ने अपनी पेंट से बेल्‍ट निकाली और बीएसए को पीटना शुरू कर दिए । इसी बीच कुछ लोगों ने आकर वर्मा को पकड़ा। सीसीटीवी की इतनी फुटेज जारी की गई है। इसके बाद क्या हुआ,इसका कोई जिक्र नहीं है,फिलहाल प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है।अग्रिम कार्यवाही चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *