जौनपुर:ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी,पिता और दो बेटों की दुकान में मिली लाश

Pramod Sharma 

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स के साथ ही उसके दो बेटों की देर रात दुकान में ही रहस्यमयी तरीके से हत्या की वारदात सामने आई है। घटना का खुलासा सुबह हुआ, जब घर का एक शख्स दुकान पहुंचा। घटनास्थल की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। परिजन ने विरोध करते हुए चक्काजाम कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के कचगांव अंडरपास के पास हुई। यहां मोहम्मदपुर कांध निवासी लालजी की दुकान और वर्कशॉप है। वह रात में काम अधिक हो जाने की वजह से अपने दोनों बेटों- यादवीर और गुड्डू के साथ ही रूक गए। परिवार के लोगों को भी लगा कि रात में दुकान में सो गए होंगे। लेकिन सुबह जब घर का एक शख्स वहां खाना लेकर गया तो होश उड़ गए।

दुकान में तीनों की बॉडी पड़ी थी और चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और तीनों बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। देखने से लग रहा है कि सरिया और रॉड से सिर पर हमला हुआ है। घरवालों ने बाईपास पर हंगामा करते हुए चक्काजाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *