P Sharma
बहराइच। आज बहराइच में सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, यह घटना बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर बुधवार को हुआ। राजमार्ग स्थित मदन कोठी चौराहे पर फखरपुर की तरफ से आ रही गिट्टी भरा ट्रक अनियंत्रित हो गया। यह सामने से आ रही बाइक की तरफ घूम कर सीधा टकरा गया।। इस चपेट में चार लोगों की मौत हो गई। शायद कोहरा या ड्राइवर को झपकी आ गई जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया।इस दुर्घटना में एक वर्ष का बच्चा भी शामिल है। सभी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बाइक पर एक महिला, एक बच्चा (उम्र करीब 1 वर्ष) और दो पुरुष सवार थे। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

