Pramod Sharma
दिल्ली।पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया गया। मोदी सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं। भारत सरकार ने देश में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा है।अब सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या सीमा हैदर को भी भारत छोड़कर पाकिस्तान जाना होगा? आइये समझते है:
केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए उसके साथ राजनयिक संबंधों में बड़ी कटौती की है.सिंधु जल संधि समाप्त कर दिया है,अटारी चौकी को बंद किए जाने समेत कई कड़े फैसले किए हैं। भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है और उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा है।ऐसे में सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है कि क्या सीमा हैदर को भी भारत छोड़कर पाकिस्तान जाना होगाअब सबकी निगाहें सरकार के अगले कदम पर है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर यह भी लिख रहे हैं, ‘सीमा हैदर को पाकिस्तान शायद ही जाना पड़े, पहली वजह यह है कि भारत सरकार ने वीजा रद्द करने की बात कही है, जबकि सीमा हैदर नेपाल के रास्ते देश में आई थी, वीजा लेकर नहीं, दूसरी बात यह है कि सीमा हैदर भारतीय नागरिक सचिन की पत्नी बन चुकी हैं और सचिन से एक बच्चा भी है। सीमा हैदर की नागरिकता और अवैध प्रवास को लेकर मामला कोर्ट में विचारधीन है।ऐसे में उस पर कार्रवाई फिलहाल नहीं होगी।
केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने को कहा,क्या सीमा हैदर को भी भारत छोड़ना पड़ेगा ? आइए जानते है

