सिद्धार्थनगर। पांच बच्चों की मां चार बच्चों के पिता के साथ भाग गई है. महिला के पति ने 90 हजार रुपये नकद और जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है. वहीं प्रेमी की पत्नी ने संपत्ति में हिस्सा मांगा है। यह घटना पूरे गांव और पुलिस के लिए हैरानी भरा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों की तलाश में जुटी हुई है।उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर में एक ऐसी घटना हुई है, जिससे ना केवल दो परिवारों के लोग परेशान हैं, बल्कि पूरा गांव और थाने की पुलिस भी हैरान है। दरअसल यहां एक पांच बच्चों की मां अपने गांव में ही रहने वाले चार बच्चों के बाप के साथ भाग गई है। यही नहीं, दोनों शादी रचाकर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में डाल दिया है. महिला के पति का आरोप है कि वह घर से 90 हजार रुपये नगद और लाखों के जेवर लेकर भागी है.उधर, प्रेमी की पत्नी का कहना है कि जब भाग ही गए तो उनकी क्या बात करें. बस संपत्ति में हिस्सा दे दें। मामला सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर ही सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. बताया जा रहा है कि इस गांव में रहने वाले गोपाल का गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध था। गोपाल खुद शादी शुदा है और चार बच्चों का बाप है. जबकि महिला की चार बेटियां और एक बेटा है। अब तक दोनों चोरी छुपे मिला करते थे। इस बीच इन दोनों प्यार परवान चढ़ा और और दोनों अपने बच्चों व परिवार को छोड़कर घर से भाग गये।
महिला के पति ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि उनकी पत्नी मायके गई है। लेकिन तीन दिन बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी ने गोपाल के साथ शादी रचा ली है और इसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाली है।उन्होंने खुद तस्वीरें देखने के बाद पुलिस में शिकायत दी। कहा कि उनकी पत्नी घर से 90 हजार की नगदी और लाखों के जेवर लेकर भागी है।पीड़ित पति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी संपत्ति वापस कराई जाए। अब वह अपनी पत्नी को घर में नहीं रखना चाहता।

