P Sharma
*UP ग्रामीण बैंक से लोन लेकर बिना ऋण चुकाए बेच दी जमीन, खरीदारों पर भी होगी कार्रवाई*
*इटिया थोक।*
गोंडा।*उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, भवानियापुर शाखा* के साथ *जालसाजी और धोखाधड़ी* का बड़ा मामला सामने आया है। *इटिया थोक थाना क्षेत्र* के करीब *एक दर्जन किसानों* ने अपनी जमीन बैंक के पास *बंधक रखकर लोन लिया*, लेकिन *ऋण चुकाए बिना ही बंधकशुदा भूमि को बेच दिया*।
*कोर्ट के आदेश पर FIR:*
*बैंक के लीगल एडवाइजर एडवोकेट श्री राम गुप्त* ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर किसानों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला उठाया। *न्यायालय ने प्रारंभिक विवेचना* के बाद *13 लोगों के खिलाफ थाना इटिया थोक में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज* कर विवेचना का आदेश दिया है।
*बैंक बोला – अब कोई बख्शा नहीं जाएगा:*
*UP ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राज कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ प्रबंधक भानु प्रताप सिंह, लॉ ऑफिसर राहुल कुमार पाण्डेय और भवनियापुर शाखा प्रबंधक मनोज कुमार मौर्य* ने संयुक्त रूप से कहा कि *”सरकारी धन का गबन और दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ बैंक सख्ती से पेश आएगा।”*
*ऋण लेकर जमीन बेचने वालों में खलबली:*
FIR के बाद उन बकायेदारों में हड़कंप मच गया है जिन्होंने *बैंक का कर्ज चुकाए बिना बंधक जमीन बेच दी*। बैंक ने साफ किया है कि *जिन लोगों ने ऐसी जमीन खरीदी है, उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी*।
*FIR में नामजद 13 किसान:*
*1. अरुण कुमार पुत्र राजेश्वरी प्रसाद, ग्राम महादेवा कला*
*2. शेष राम पुत्र राम किशुन, ग्राम महादेवा कला*
*3. सिराजुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन, ग्राम महादेवा कला*
*4. सुनील कुमार पुत्र गोवर्धन, ग्राम महादेवा कला*
*5. हनुमान प्रसाद पुत्र अंबिका प्रसाद, ग्राम चौरी परिहार*
*6. मंशा राम पुत्र मेही लाल, ग्राम संझवल*
*7. राजू पुत्र मंगल, ग्राम बसंतपुर राजा*
*8. रन विजय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, ग्राम बरदांड*
*9. सहदेव पुत्र राम धीरज, ग्राम छिछुली भवानीपुर उपाध्याय*
*10. विष्णु*
*11. राम प्रताप पुत्र सुरेश*
*12. राम विश्वास पुत्र राम लाल*
*13. सांवली प्रसाद पुत्र राम सरन*
*बैंक का संदेश साफ है: लोन लो, चुकाओ। धोखाधड़ी की तो FIR तय है।*

