P Sharma
*हापुड़ की DSO सीमा चौधरी पर मां ने बोला हमला: 15 लाख का घोटाला, फर्जी रसीद से जमीन कब्जाने की FIR*
*मां ही निकली सबसे बड़ी गवाह: DSO सीमा चौधरी समेत 5 पर धोखाधड़ी, जालसाजी और जानलेवा धमकी का मुकदमा*
*सरसावा थाने में दर्ज हुआ केस, आरोप: बिना अनुमति खाते में डाले 15 लाख, विरोध पर दी धमकी*
*मां ही निकली सबसे बड़ी गवाह: DSO सीमा चौधरी समेत 5 पर धोखाधड़ी, जालसाजी और जानलेवा धमकी का मुकदमा*
*सहारनपुर। 02 जुलाई 2026*
हापुड़ में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी *DSO सीमा चौधरी* की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी अपनी मां *मुनेश रानी* ने उन पर संगीन आरोप लगाते हुए *सरसावा थाने में FIR* दर्ज कराई है।
तहरीर में सीमा चौधरी के साथ *संजीव कुमार चौधरी, राजेंद्र राणा, गंभीर और नरेश कुमार* को भी आरोपी बनाया गया है।
*मां के आरोप:*
1. *खाते का दुरुपयोग:* आईसीआईसीआई बैंक खाते से ई-मेल आईडी के जरिए 15 लाख रुपये जमा कराए गए। इसकी जानकारी छिपाई गई।
2. *जमीन कब्जे की साजिश:* 16 सितंबर 2023 की फर्जी रसीद और जाली हस्ताक्षरों से जमीन हड़पने का प्रयास।
3. *जान से मारने की धमकी:* विरोध करने पर धमकाया गया, जिससे मजबूरन जमीन बेचनी पड़ी।
पीड़िता का कहना है कि पहले थाने में सुनवाई नहीं हुई। *डीआईजी सहारनपुर के आदेश* के बाद गुरुवार को मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस जांच में जुटी है।

