P Sharma
*आगरा।*
सोनम रघुवंशी और मेरठ के मुस्कान हत्याकांड के बाद अब *आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र* से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम के फर्श में दफनाने का आरोप लगा है।
*क्या है पूरा मामला?*
*सिकंदरा स्थित रेणुका धाम कॉलोनी* निवासी *44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा* अपनी पत्नी *रूबी*, दो बच्चों और मां के साथ रहते थे। मृतक के भाई *अनिल शर्मा* के अनुसार, *18 मई* को रूबी ने फोन कर कहा कि पुलिस घर पर दबिश दे रही है, इसलिए बच्चों और मां को ले जाएं। बाद में उसने बताया कि सुरेंद्र घर छोड़कर चले गए हैं। इसके बाद अनिल ने सिकंदरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
*कैसे खुला राज?*
पुलिस के साथ सीसीटीवी जांच और लापता होने का नाटक करने के बावजूद रूबी के बयानों में विरोधाभास मिले। शक बढ़ने परिजनों ने मां के बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया, जिसमें रकम निकाले जाने का पता चला। लगातार पूछताछ के बाद रूबी ने घर बुलाकर बताया कि *सुरेंद्र बाथरूम में हैं*।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम का फर्श तुड़वाया। खुदाई में *फर्श के नीचे से मानव कंकाल* बरामद हुआ। अवशेषों को पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
*पुलिस का बयान*
*डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास* के अनुसार, सुरेंद्र नशे का आदी था। आरोप है कि हत्या वाले दिन रूबी ने उसे *नशे की गोलियों की ओवरडोज* दे दी। इसके बाद शव को बाथरूम में गाढ़कर ऊपर प्लास्टर करा दिया गया और करीब *डेढ़ महीने तक लापता होने का नाटक* किया गया।
पुलिस ने आरोपी पत्नी *रूबी को हिरासत में* लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अंतिम निष्कर्ष *पोस्टमार्टम, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों* के आधार पर तय होगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

