गोंडा में सजेगा रूहानियत का मेला : दरबार-ए-आलिया मीनाईया में 58वां सालाना उर्स-ए-मीनाई 25 से 27 सितंबर तक, तैयारियां तेज

P Sharma 

पूर्वी भारत की मशहूर खानकाह में जुटेंगे हजारों अकीदतमंद, मूय-ए-मुबारक की जियारत और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी होगा मुख्य आकर्षण

*गोंडा।* पूर्वी भारत की मशहूर रूहानी खानकाह *दरबार-ए-आलिया मीनाईया, गोंडा* में *58वां सालाना उर्स-ए-मीनाई* अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। तीन दिवसीय उर्स का आगाज *25 सितंबर से 27 सितंबर 2026* तक होगा, जिसको लेकर दरबार में तैयारियां जोरों पर हैं।

उर्स कमेटी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत *25 सितंबर, शुक्रवार को बाद नमाज-ए-जुमा मूय-ए-मुबारक की जियारत* से होगी। यह उर्स का सबसे पवित्र और मुख्य आकर्षण होता है, जिसमें दूर-दूर से जायरीन जियारत के लिए पहुंचते हैं। उसी दिन *बाद नमाज-ए-इशा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी और दस्तारबंदी* का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें हिफ्ज-ए-कुरआन, किराअत और आलिमियत की तालीम पूरी करने वाले बच्चों की दस्तारबंदी की जाएगी।

दूसरे दिन *26 सितंबर, शनिवार को सुबह महफिल-ए-कुल शरीफ* का आयोजन होगा। शाम को *गागर व चादर* का कार्यक्रम होगा और रात में *महफिल-ए-समाअ* सजाई जाएगी, जिसमें सूफी कलाम से रूहानियत का समां बंधेगा।

तीसरे और अंतिम दिन *27 सितंबर, रविवार को सुबह आखिरी फातिहा* के साथ 58वां सालाना उर्स-ए-मीनाई संपन्न होगा।

दरबार-ए-आलिया मीनाईया की ओर से तमाम अकीदतमंद हजरात से गुजारिश की गई है कि इन मुकद्दस महफिलों में शिरकत फरमाकर फैज व बरकात हासिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *