गोण्डा।स्थानीय महर्षि विद्या मंदिर गोंडा में वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर आयुक्त प्रशासन कमलेश चंद्र रहे।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ रेखा शर्मा एवं प्रबंधक रवि चिल्ड्रन एकेडमी शिव मूर्ति मिश्रा तथा डॉक्टर अनीता मिश्रा उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में अभिभावक एवं विशिष्ट जन समुदाय काफी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अंत में प्रधानाचार्य श्री रवि अस्थाना जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया, तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित ढंग से संचालन में ओमप्रकाश, अजय श्रीवास्तव, देवनारायण द्विवेदी, सुरेश नारायण द्विवेदी, देवेंद्र श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, ज्योति, शालू तिवारी, कोमल तिवारी, नलिनी वाजपेई, शालिनी, मालिनीश्रीवास्तव, लतिका, पूजा, वंदना सिंह, दीपा श्रीवास्तव, विवेक पांडे, शिवम श्रीवास्तव, अवधेश पांडे, गोविंद वर्मा एवं पूर्णिमा शुक्ला अमिता पाल शालिनी श्रीवास्तव एवं समस्त विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।

