बाराबंकी:दर्दनाक सड़क हादसे में फतेहपुर के ज्वेलर्स का पूरा परिवार ही मौत के आगोश में समा गया,पढ़िए पूरी घटना

P Sharma 

बाराबंकी के देवा क्षेत्र में होने वाला हादसा इतना भयानक था कि 14 फीट की कार सिमटकर 7 फीट की हो गई। आगे का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, एयरबैग तक खुलने का मौका नहीं मिला। गाड़ी में आगे बैठे लोगों के शव सीट से चिपक गए। अगले हिस्से को काटकर शवों के टुकड़ों को निकाला गया। पीछे बैठे लोगों का हाल भी बहुत बुरा था।

 सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसा सोमवार देर रात देवा में कुतलूपुर गांव के पास हुआ। मरने वालों की पहचान प्रदीप सोनी (60), उनकी पत्नी माधुरी (55), दोनों बेटे नितिन (35) और नैमिष (15), ड्राइवर श्रीकांत शुक्ला (50) और बालाजी मिश्रा (55) के रूप में हुई है।विष्णु (15 )और इंद्र कुमार (50) घायल है।इन्हे अस्पताल पंहुचाया गया है।

प्रदीप फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज में ‘गौरी ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान चलाते थे। घटना में उनके घर में कोई नहीं बचा है।

घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी ज्यादा थी। सामने से आती अर्टिगा कार को देखकर ट्रक ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पल भर में जोरदार टक्कर हो गई। घटनास्थल पर पड़ी टूटी-फूटी कार और बिखरे पड़े सामान इस बात की गवाही दे रहे थे कि कैसे यह दुर्घटना कुछ ही सेकंड में जानलेवा साबित हो गई। स्थानीय लोग दुर्घटना का दृश्य देखकर दहशत में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *