मध्यप्रदेश:भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर,एक ही परिवार के 9 लोगो की मौत

P Sharma 

झाबुआ।मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक और कार की भयानक टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। मरनेवाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक टैंकर और कार की भयानक टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। मरनेवाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। जानकारी के मुताबिक कार में सवार परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान मेघनगर थाना क्षेत्र के सजेली फाटक के पास कार की भिड़ंत ट्रक से हो गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के पखच्चे उड़ गए। मृतकों में 2 पुरुष, 3 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।

जानकारी के मुताबिक झाबुआ जिले के थाना थांदला की चौकी नोगावा से कुछ ही दूरी पर सजेली फाटक के पास टैंकर और कार में हुई जोरदार टक्कर हो गई। कार में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में दो बच्चियां घयाल हो गइं। घायल बच्चियों को ग्रामीणों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। 

बताया जाता है कि हादसा देर रात दो बजे उस वक्त हुआ जब कार में सवार लोग .गांव मानपुर से शादी समारोह में हिस्सा लेकर वापस घर लौट रहे थे। हादसे का शिकार परिवार उन्डीखाली शिवगढ़, देवगढ़ का रहनेवाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *