गोंडा:सड़क दुर्घटना में होमगार्ड की दर्दनाक मौत

P Sharma 

गोंडा । होमगार्ड जवान जगजीवन यादव उम्र लगभग 56 वर्ष,कंपनी नगर सेकंड का एक दुर्घटना में दौरान इलाज निधन हो गया है। वर्तमान माह में इनकी ड्यूटी नगर मजिस्ट्रेट गोंडा के यहां चल रही थी।यह दुर्घटना निकट मिश्रौलिया पुलिस चौकी कोतवाली नगर गोण्डा के अन्तर्गत हुआ है। मृतक होमगार्ड जवान के पिता का नाम श्री भगवान दत्त यादव है और ग्राम पड़री शंकर थाना कोतवाली देहात के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक होमगार्ड अपने ड्यूटी पर बाइक से आ रहा था,उसी समय किसी वाहन ने टक्कर मार दिया,आनन फानन में तुरंत जिला अस्पताल पंहुचाया गया।अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्य हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *