बहराइच:सड़क हादसे में कार सवार लेखपाल की दर्दनाक मौत

P Sharma 

बहराइच के पयागपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ।

गोंडा-बहराइच मार्ग पर बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में पयागपुर तहसील के लेखपाल सुरेन्द्र गोस्वामी उम्र करीब 33 वर्ष जो गंभीर रूप से घायल हो गए।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बनियाभारी गांव के रहने वाले सुरेन्द्र गोस्वामी किसी काम से जिला मुख्यालय जा रहे थे। बबया पुल के पास यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पयागपुर थाना प्रभारी करुणाकर पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घायल लेखपाल को तत्काल मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।

पयागपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *