P Sharma
*गोंडा | 10 अगस्त 2026*
*कौशल विकास विभाग के “दिव्यांगजन 3.0 अभियान” के अंतर्गत रविवार को जनपद गोंडा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।*
*जिला सेवायोजन विभाग के सहयोग से लगे इस मेले में कुल 86 दिव्यांग प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
*28 को मिली नौकरी, 4 को मिली स्वरोजगार की राह*
*रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों और संस्थानों ने प्रतिभागियों के साक्षात्कार लिए।*
*जिसमें से कुल 28 दिव्यांग प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें सेवायोजित कराया गया।*
*इसके साथ ही 04 दिव्यांग प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराकर स्वरोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया को भी पूर्ण किया गया।*
*अब ये दिव्यांगजन अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।*
*अधिकारी रहे मौजूद*
*इस अवसर पर जिला समन्वयक कौशल विकास श्री राम सिंह, कार्यदेशक आई.टी.आई. विजय कुमार, एम.आई.एस. मैनेजर दीपक खरे, अविनाश प्रताप सिंह सहित समस्त डी.पी.एम. उपस्थित रहे।*
*इनके अलावा संतोष कुमार पाठक, अजीत कुशवाहा, पवन चौहान, अजय सिंह, सुरेश वर्मा, अंकित तिवारी और अनुराग मिश्रा ने भी मेले में सहयोग किया।
*जिला समन्वयक श्री राम सिंह ने कहा कि “दिव्यांगजन 3.0 अभियान का उद्देश्य दिव्यांग साथियों को रोजगार और स्वावलंबन से जोड़ना है। आज का मेला इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।”*

