गोंडा:KCC बकायेदारों पर यूपी ग्रामीण बैंक की बड़ी कार्रवाई ,नवाबगंज में 11 किसानों की जमीन कुर्क ,राजस्व टीम संग बैंक ने चलाया अभियान

P Sharma 

*गोंडा।*  

*उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक* ने KCC ऋण के बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बैंक के *क्षेत्रीय कार्यालय गोंडा* के निर्देशन में बुधवार को *नवाबगंज क्षेत्र* में राजस्व विभाग के सहयोग से *व्यापक कुर्की अभियान* चलाया गया।

अभियान के दौरान *11 बकायेदार किसानों की भूमि* को नियमानुसार कुर्क किया गया।

*किनकी कुर्क हुई जमीन?*  

*तुलसीपुर मांझा*: नागेंद्र पुत्र दूधनाथ, शिवेन्द्र कुमार पुत्र दूधनाथ, राम गोपाल यादव पुत्र ठाकुर प्रसाद, सम्मददीन पुत्र अशरफी, बिंदु देवी पत्नी कृष्ण देव, जगदम्बा पुत्र रामदत्त, शीतला देवी पत्नी हरिराम, बृज नन्दन पुत्र राम सुन्दर  

*दत्तनगर*: राम उजागर सिंह पुत्र नरसिंह  

*इन्द्रपुर*: राम किशोर पुत्र गोपीनाथ  

*गोकुला*: शिव बहादुर पुत्र राजबक्स

*कैसे हुई कार्रवाई?*  

यह कार्रवाई *क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राज कुमार द्विवेदी* के निर्देशन में की गई। 

अभियान में *तहसीलदार तरबगंज श्री आशुतोष पाण्डेय, लेखपाल विनीत कुमार, अमीन, नवाबगंज थाना पुलिस फोर्स* और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बैंक की ओर से *विधि अधिकारी राहुल पाण्डेय, सहायक प्रबंधक उपकार राय*, मुख्य प्रबंधक नवाबगंज *अब्दुल अहद*, वरिष्ठ प्रबंधक *अरुण कुमार मिश्रा* सहित कटरा भोगचंद, टिकरी, दुर्जनपुरघाट और माधवपुर शाखा के प्रबंधक भी मौके पर उपस्थित रहे। बैंक के अनुबंधित अधिवक्ता *कोमल पाण्डेय, अरविन्द तिवारी, दिनेश श्रीवास्तव, हरिश्चन्द्र तिवारी* ने भी कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई।बैंक द्वारा वृहद कुर्की अभियान को सफल बनाने में में क्षेत्राधिकारी तरबगंज डाo उमेश्वर प्रताप सिंह की प्रमुख भूमिका रही ।

*बैंक की चेतावनी*  

बैंक ने सभी KCC बकायेदारों से अपील की है कि वे *समय से अपना बकाया जमा करें*। अन्यथा *राजस्व वसूली अधिनियम* के तहत इसी तरह की कुर्की और वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बैंक अधिकारियों का कहना है कि डिफॉल्टर किसानों के कारण बैंक की रिकवरी प्रभावित हो रही थी, इसलिए यह कार्रवाई जरूरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *