P Sharma
आरोपी अनुज त्रिवेदी की संपत्ति कुर्क कर रकम वापस करने की मांग,महाराष्ट्र जेल में बंद है आरोपी
*सीतापुर।*
शादी के नाम पर ठगी का ऐसा खेल, जिसने सबको हिला दिया। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में *अनुज त्रिवेदी* नाम के युवक पर 25 महिलाओं से शादी कर करोड़ों रुपये ठगने का आरोप लगा है।
शुक्रवार को दर्जनों पीड़ित महिलाएं *DM कार्यालय* पहुंचीं और आरोपी की संपत्ति कुर्क कर ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की।
*फर्जी नामों से बिछाता था जाल*
महिलाओं का आरोप है कि अनुज त्रिवेदी वर्षों से अलग-अलग नामों और फर्जी पहचान से महिलाओं को फंसाता था। वह खुद को *अजय सिंह, अजय अग्रवाल, चंद्रप्रकाश, संतोष सिंह, अजय गुप्ता और अविरल सिंह* बताकर प्रतिष्ठित व्यक्ति का रौब झाड़ता था।
विश्वास जीतने के बाद शादी करता और फिर *नकदी, जेवरात लेकर फरार* हो जाता।
*कितनी बड़ी ठगी?*
पीड़ितों ने जो आंकड़े बताए वो चौंकाने वाले हैं:
*1.* एक महिला से *2 करोड़ 82 लाख 88 हजार रुपये*
*2.* दूसरी से *82 लाख नकद + 39 तोला सोना + हीरे के आभूषण*
*3.* तीसरी से *25 लाख 90 हजार + 400 ग्राम सोना*
*4.* चौथी से *54 लाख + 950 ग्राम सोना*
महिलाओं का दावा है कि अलग-अलग राज्यों में इस तरह *सैकड़ों करोड़* की ठगी की गई है। आरोप है कि आरोपी ने सिर्फ आर्थिक ही नहीं, *मानसिक, शारीरिक और सामाजिक शोषण* भी किया।
*थानों में नहीं हुई सुनवाई*
पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने थानों में शिकायत की तो उन्हें अपमानित कर वापस भेज दिया गया। अब उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपी की *संपत्ति कुर्क* कर उनका पैसा वापस दिलाया जाए।
*आरोपी जेल में, विधायक ने तोड़ा नाता*
बताया जा रहा है कि अनुज त्रिवेदी फिलहाल *महाराष्ट्र की जेल* में बंद है।
वहीं सीतापुर से *भाजपा विधायक अभिज्ञान तिवारी* ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर आरोपी से अपना पारिवारिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की। विधायक ने आरोपी के खिलाफ *कड़ी कार्रवाई और फांसी* की मांग भी की।
पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

