P Sharma
RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई, 66 नशीली टेबलेट और चोरी का सामान बरामद
*गोंडा।*
रेल यात्रियों को नशीला पदार्थ पिलाकर सामान लूटने वाले अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह के 3 शातिर अपराधियों को RPF और GRP की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 66 ऐटीवान नशीली टेबलेट और चोरी का सामान व नकदी बरामद हुई है।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त RPF लखनऊ अरुण त्रिपाठी, सहायक सुरक्षा आयुक्त RPF गोंडा महेंद्र प्रसाद दुबे और पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक RPF अनिरुद्ध राय, प्रभारी निरीक्षक GRP पंकज कुमार यादव और निरीक्षक मोहम्मद हजल अंसारी की टीम ने गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के पश्चिमी छोर पर टीन शेड के नीचे से तीनों को पकड़ा।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. मोहम्मद जमील पुत्र जहीदूर रहमान, निवासी उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल, हाल पता दिल्ली – उम्र 39 वर्ष
2. सलीम खान पुत्र जाहिद, निवासी किशनगंज, बिहार, हाल पता दिल्ली – उम्र 44 वर्ष
3. मोहम्मद अंसार पुत्र मोहम्मद फजिर, निवासी उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल, हाल पता दिल्ली – उम्र 35 वर्ष
*कैसे देते थे वारदात को अंजाम?*
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये ट्रेन में यात्रियों से दोस्ती कर चाय-बिस्किट या पेय में नशीली गोली मिलाकर पिला देते थे। यात्री के बेहोश होने पर गहने, नकदी और मोबाइल चोरी कर लेते थे।
आरोपियों ने 02/02/2026 को बिहार संपर्क क्रांति 12566 में S2 कोच में सफर कर रही एक महिला और लड़की को चाय में नशीली गोली देकर बेहोश किया था। इसके बाद चेन, टॉप्स, अंगूठी और 7000 रुपये चोरी कर फरार हो गए थे।
*किन मामलों में थे शामिल?*
तीनों के खिलाफ गोंडा GRP में मुकदमा अपराध संख्या 18/26 धारा 123/305(सी) BNS दर्ज है। इसी तरह मिर्जापुर GRP और झांसी GRP में भी जहरखुरानी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मिर्जापुर और झांसी की घटनाओं से संबंधित मोबाइल, नकदी और नशीली दवाओं को अलग-अलग सील कर जप्त कर लिया है।
आरोपियों के खिलाफ धारा 123/305(सी)/317(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

