कुमार राकेश
गोंडा
अशोक कुमार मिश्र निवासी खैराबाग बड़गांव गोंडा, जो पेशे से अधिवक्ता है,उनका पुत्र सागर कुमार मिश्रा जो कक्षा 12 का छात्र है,रवि चिल्ड्रेन एकेडमी में पढ़ता है,सोमवार को छात्रों की आपसी रंजिश में सागर कुमार मिश्रा को कुछ छात्रों ने दुखहरण नाथ मंदिर के पास घेर कर भद्दी भद्दी गालियां दिया और मारा पीटा,जिससे छात्र के गंभीर चोटे आई है

मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

