Pramod sharma
गोंडा।विष्णु पूरी कालोनी में स्थित ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से शिवरात्रि के पावन पर्व पर चैतन्य झांकी के साथ वाहनों और बाईक से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।इस शोभा यात्रा में शिव रात्रि के पावन पर्व का आध्यात्मिक रहस्य दर्शाया गया था।इस शोभा यात्रा का शुभारंभ जिला अधिकारी गोंडा ने पोर्टर गंज से हरी झंडी दिखा कर किया।
इस शोभा यात्रा का उद्देश्य अपने अंदर की बुराई जैसे काम ,क्रोध,लोभ, मोह और अहंकार को शिव जी पर अर्पित करें और तन मन धन समय स्वांस संकल्प से पूर्ण रूप से अपने आपको परमात्मा को समर्पित करें।
इस भव्य कार्यक्रम में बी के चांदनी, बी के शालिनी, बी के रागिनी,सोनाक्षी,राधा,पूजा,रेशमा,मंजुश्रुति,ममता,रजनी, बी के यादवेंद्र,राकेश,इंद्र कुमार,रवि,अलखराम,सुजीत,मुरारी, पवन,प्रेमचंद्र और सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल रहे।इसका समापन विष्णू पूरी कालोनी में किया गया।

