उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालय का बदला गया समय, जानिए अब नई टाइमिंग

उत्तर प्रदेश मे नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। इस बार सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है, जिससे अब प्राथमिक विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। पहले जुलाई में सत्र शुरू होता था,लेकिन अब इसे तीन महीने पहले शुरू किया गया है। उत्तर प्रदेश में आज से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई है। इस वर्ष राज्य सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।अब स्कूलों का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। यह परिवर्तन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और छात्रों की समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए किया गया है।पिछले दो दशकों से, उत्तर प्रदेश में शैक्षिक सत्र की शुरुआत आमतौर पर 8 जुलाई को होती थी। जुलाई महीना अक्सर प्रवेश प्रक्रियाओं, पाठ्यपुस्तकों और कॉपियों की खरीदारी में व्यतीत हो जाता था, जिससे छात्रों की पढ़ाई में देरी होती थी।इस वर्ष, सरकार ने शैक्षिक सत्र को तीन महीने पहले, अप्रैल में शुरू करने का निर्णय लिया है,ताकि छात्रों को अधिक समय मिल सके और शिक्षण प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *