PET परीक्षार्थियों के लिए राहत, गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, गोंडा में होगा ठहराव

P Sharma 

गोंडा।UPSSSC PET-2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने परीक्षा स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे गोंडा, बलरामपुर, बस्ती और बाराबंकी रूट के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 05007 गोरखपुर से लखनऊ 24 और 31 अक्टूबर को चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से रात 08:35 बजे रवाना होकर आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर होते हुए देर रात गोंडा पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 04:45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 05008 लखनऊ से गोरखपुर 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को संचालित होगी। यह लखनऊ जंक्शन से रात 08:55 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी, करनैलगंज होते हुए रात 11:45 बजे गोंडा पहुंचेगी और अगली सुबह 04:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह पूर्णतः अनारक्षित ट्रेन होगी, ताकि अधिक से अधिक परीक्षार्थी यात्रा कर सकें। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पूर्व हेल्पलाइन नंबर 139 से समय की पुष्टि अवश्य कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *