अंबेडकर नगर:घोर कलयुग ,52 साल की दादी ने 25 साल के पोते से किया शादी,हुआ सामाजिक बहिष्कार

Pramod Sharma

अंबेडकरनगर की एक 52 वर्षीय महिला ने अपने रिश्ते के पोते के साथ शादी कर एक नई चर्चा को जन्म दे दिया। चार बच्चों की मां ने पति व समाज के विरोध के बावजूद 25 साल के युवक के साथ शादी कर ली। इसकी जानकारी लगते ही समाज के लोगों ने बहिष्कार किया तो दोनों किसी और प्रदेश के लिए रवाना हो गए। उधर, महिला के पति ने उस पर हत्या की साजिश करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। बसखारी के प्रतापपुर बेलवरिया दलित बस्ती की रहने वाली इंद्रावती (52) की शादी 20 वर्ष पूर्व प्रतापपुर बेलवरिया निवासी चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई थी जिसके बाद उसने एक लड़की और दो लड़कों को जन्म दिया। चंद्रशेखर के साथ उसकी यह दूसरी शादी थी। शादी के समय उसकी एक पुत्री पहले से ही थी। दो वर्ष पूर्व चंद्रशेखर ने अपनी सौतेली बेटी का विवाह कर दिया था।इस बीच इंद्रावती का चंद्रशेखर से कब मोह भंग होने लगा इसकी खबर किसी को नहीं हुई। इंद्रावती की नजदीकियां आजाद  नामक युवक से बढ़ने लगीं। देखते ही देखते दोनों इतना नजदीक आ गए कि एक दूजे के संग जीने मरने की कसमें खाने लगे। आजाद एक ही बिरादरी का होने के चलते रिश्ते में महिला का पोता लगता है। दो दिन पूर्व इसकी जानकारी चंद्रशेखर को हुई तो मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा। पुलिस चौकी लहटोरवा में दोनों पक्षों को बुलाकर बात भी की गई लेकिन कोई हल नहीं निकला। परिवार व समाज के डर से बेखौफ दोनों ने गोविंद साहब मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी की जानकारी होने पर दोनों के परिवार व दलित बस्ती के ग्रामीणों ने दोनों को समाज से बहिष्कृत करने का फैसला किया। पति चंद्रशेखर को जब पत्नी के दूसरे युवक के साथ शादी के बारे में पता चला तो उसने पत्नी का पुतला बनाकर उसके कपड़ों सहित दाह संस्कार कर दिया और उसने उसकी तेरहवीं करने का फैसला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *