दुर्गा शक्ति नागपाल ने महाराजा सुहेलदेव सभागार का किया उद्घाटन, बोलीं- विरासत का सम्मान जरूरी

दुर्गा शक्ति नागपाल ने महाराजा सुहेलदेव सभागार का किया उद्घाटन, बोलीं- विरासत का सम्मान जरूरी

गोण्डा, 13 जून 2026 – देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने गुरुवार को आयुक्त कार्यालय परिसर में नव-निर्मित सभागार का उद्घाटन किया। सौंदर्यीकरण व आधुनिकीकरण के बाद सभागार का नामकरण “महाराजा सुहेलदेव सभागार” रखा गया। उद्घाटन वरिष्ठतम वैयक्तिक सहायक रक्षाराम वर्मा और पेशकार मो० हसीब के हाथों कराया गया।

आयुक्त ने सभागार में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव के नाम पर सभागार का नामकरण क्षेत्र की गौरवशाली ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत को सम्मान है। यह सभागार अब प्रशासनिक बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जनहित के आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधा केंद्र बनेगा।

नई साज-सज्जा, उन्नत लाइटिंग, आकर्षक इंटीरियर, बेहतर बैठक व्यवस्था और जरूरी तकनीकी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। इससे सभागार की कार्यक्षमता काफी बढ़ी है।

आयुक्त ने कहा कि कार्यालयों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाना सुशासन की दिशा में जरूरी कदम है। इससे कर्मचारियों की दक्षता बढ़ती है। उन्होंने अधिकारियों को भवनों के रखरखाव व स्वच्छता पर लगातार ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन मीनू राणा, अपर आयुक्त राजेश कुमार यादव, संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पाण्डेय समेत कई मंडल स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नव सभागार की सराहना की और इसे प्रशासनिक कामों के लिए उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *