P sharma
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा, आई०टी०आई० उत्तीर्ण एवं कौशल विकास प्रशिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु दिनांक 12.06.2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोण्डा में एक दिवसीय वृहद मण्डलीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंण्डलायुक्त श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल महोदया द्वारा फीता काटकर किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी गोण्डा व मुख्य विकास अधिकारी दयानन्द प्रसाद की गारिमामयी उपस्थित रही। मेले में आर०के० मिश्रा, संयुक्त निदेशक (प्रशि०/शिशिक्षु), देवीपाटन मण्डल, गोण्डा, राम सिंह नोडल प्रधानाचार्य, गोण्डा, स्मृति शर्मा, नोडल प्रधानाचार्य बहराइच, मैथिली शरण नोडल प्रधानाचार्य बलरामपुर, विनोद कुमार गुप्ता, नोडल प्रधानाचार्य भिनगा श्रावस्ती, मण्डल के समस्त जनपदों के समस्त प्रधानाचार्य, एम०आई०एस० मैनेजर कौशल विकास, डी०पी०एम० व बी०पी०एम०-डी०डी०यू-जी० के०वाई० तथा मण्डल के समस्त राजकीय एवं निजी संस्थानों के कर्मचारीगण उपस्थित रहें। उक्त के अतिरिक्त मिशन निदेशालय, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन लखनऊ से ई०एन०वाई० के प्रतिनिधि श्री मनीष बिजलवान एवं देवेन्द्र यादव ने भी रोजगार मेले में प्रतिभाग किया है।

रोजगार मेले में टाटा मोटर्स पन्तनगर उत्तराखण्ड, एल०एन०टी० अहमदाबाद, एल०एन०टी० देवरिया, एल०एन०टी० दिल्ली, किर्लोस्कर ऑयल इंजन लि० लखनऊ, मैनपावर सुलेशन नोयड, एक्सल डीजल प्रा०लि० अयोध्या, एस०बी०आई० बैंकिंग लखनऊ, होण्डा, लखनऊ, हुण्डई नोएडा व वोल्टास प्रा०लि०-दिल्ली द्वारा प्रतिभाग किया गया है। मेले में 8409 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण के माध्यम से रुचि जताई। कुल 63 कम्पनीज ने लगभग 6000 रिक्तियों के सापेक्ष इच्छुक युवक /युवतियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के उपरान्त कुल 1592 अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति पत्र दिया गया।

मण्डलायुक्त ,मुख्य विकास अधिकारी व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी-गोण्डा द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कर शुभकानाएं दी गई। मंच संचालन कर रहें विजय बरवार -कार्यदेशक एवं पवन शुक्ला जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, गोण्डा द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

