देवीपाटन मंडल गोंडा के उप श्रम आयुक्त बने सिद्धार्थ मोदियानी
गोंडा। अनुभव वर्मा के स्थानांतरण के बाद उप श्रम आयुक्त देवीपाटन मंडल, गोंडा का कार्यभार सिद्धार्थ मोदियानी ने संभाल लिया। पदभार ग्रहण कर उन्होंने श्रमिक कल्याण, ई-श्रम पंजीकरण और श्रम कानूनों के सख्त अनुपालन को प्राथमिकता देने की बात कही। अधिकारियों को लंबित कार्यों के निस्तारण के निर्देश दिए।

