बलिया:पत्नी की पति ने किया गला रेत कर हत्या,पति जान देने के लिए कुएं में कूदा,पुलिस ने बचाया

बलिया।उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बुधवार दोपहर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घटनास्थल से फरार होकर करीब तीन किलोमीटर दूर रसड़ा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव पहुंचा और एक कुएं में छलांग लगा दी।

पुलिस ने समय रहते कुएं से आरोपी को बाहर निकाल लिया और उसे हिरासत में ले लिया गया। घटना के वक्त गांव में चीख-पुकार मच गई।

  मृतका पूजा गुप्ता (25) की शादी दो साल पहले बनकटा थाना क्षेत्र के निवासी धनेश गुप्ता से हुई थी। दंपती का एक दो महीने का बेटा भी है। पूजा पिछले चार माह से अपने मायके हजौली गांव में रह रही थी, जबकि उसका पति धनेश भी एक हफ्ते से ससुराल में ही था।

बुधवार को दोपहर करीब 2:oo बजे किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में धनेश ने चाकू से पूजा का गला रेत दिया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, पूजा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह भाग गया और पहाड़पुर गांव के एक कुएं में कूद गया।

एसडीएम की मौजूदगी में कुएं से निकाला गया आरोपी सूचना पर गड़वार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, रसड़ा पुलिस ने आरोपी को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। एसडीएम की मौजूदगी में उसे हिरासत में ले लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *