गोण्डा पुलिस के लिए गौरव का पल: 16 आरक्षी एवं फायरमैन SI पद पर चयनित, SP ने दी बधाई

P Sharma 

*गोण्डा।* जनपद गोण्डा पुलिस के लिए गौरव और हर्ष का अवसर है। यहां तैनात 16 आरक्षी, महिला आरक्षी एवं फायरमैन का चयन उप निरीक्षक नागरिक पुलिस पद पर हुआ है।

अपनी मेहनत, अनुशासन, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर इस मुकाम तक पहुंचने वाले सभी कार्मिकों को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल ने हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

SP ने कहा कि “यह सफलता आप सभी के कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि आप अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ करेंगे और उत्तर प्रदेश पुलिस की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।”

उन्होंने कहा कि चयनित कार्मिकों की यह उपलब्धि न केवल जनपद गोण्डा पुलिस के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य पुलिस कर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

*चयनित कार्मिकों के नाम:*

आरक्षी माधवेश सिंह, शौर्य प्रताप राय, आनन्द मोहन शुक्ला, जीतेन्द्र कुमार गंगवार, अमरनाथ यादव, जयदीप यादव, शैलेन्द्र कुमार, सत्यम सिंह, गौरी शंकर, श्याम जी, रामजी, महिला आरक्षी लक्ष्मी वर्मा, मोहिनी यादव, रिया कुमारी राना, मेनका एवं फायरमैन धर्मवीर।

इस अवसर पर सम्पूर्ण गोण्डा पुलिस परिवार ने सभी चयनित कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल सेवाकाल की कामना व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *