पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन,पुलिस अधीक्षक एवं डॉo तन्वी जायसवाल द्वारा पुलिस कार्यालय में बने वातानुकूलित क्रेच/शिशु गृह का किया गया उद्धाटन-

Pramod sharma

गोण्डा। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अमित पाठक एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अध्यक्ष वामासारथी श्रीमती तन्वी जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस कार्यालय में बने क्रेच/शिशु गृह का फीटा काटकर उ़द्धाटन किया गया । क्रेच/शिशु गृह का निर्माण वामा सारथी पुलिस वेल्फेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में श्रीमती तन्वी जायसवाल पत्नी श्री विनीत जायसवाल के प्रेरणा से कराया गया है । यह क्रेच/शिशु गृह विशेष रूप से ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों, खासकर महिला पुलिस कर्मियों के बच्चों की देखभाल के लिए स्थापित किया गया है ।

इस पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों का निर्वहन करते समय अपने बच्चों की सुरक्षा और देखभाल की चिंता से मुक्त करना है । क्रेच/शिशु गृह बच्चों को समग्र विकास का बढावा देते हुए सुरक्षित और पोषणयुक्त वातावरण उपलब्ध करायेगा, जहां पर वे सुरक्षित रूप से खेल सकते है और सीख सकते है । महोदय द्वारा बताया गया कि यह क्रेच न केवल पुलिसकर्मियों के लिए एक सहायता केन्द्र होगा, बल्कि यह हमारें समाज में कार्यरत माता-पिता के लिए एक माॅडल के रूप में कार्य करेगा ।

 

 

 

 

 

 

 

क्रेच/शिशु गृह को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है । जिसमें बच्चों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित देखभालकर्ता की व्यवस्था की गयी है । यह कदम पुलिस बल के कल्याण ओर कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है । क्रेच को वातानुकूलित बनाया गया है जिसमें बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु बुक्स , खिलौने , पजल , एक्टिविटी टेबल आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा महिला पुलिसकर्मियों के लिए प्राइवेट फीडिंग रूम भी उपलब्ध है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी लाइन उदित नारायन पालीवाल, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *