गोंडा:काशी हिंदी विद्यापीठ के द्वारा विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से सम्मानित हुई गोंडा की नेहा अग्रवाल 

Pramod Sharma 

गोन्डा ।जनपद के प्राथमिक विद्यालय कंधरा तेजी की सहायक अध्यापिका नेहा अग्रवाल को विद्या वाचस्पति मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम गुरूवार को लखनऊ के रॉयल रंगोली रिजॉर्ट कृष्णा नगर में आयोजित काशी हिंदी विद्यापीठ एवं सृजन काव्य संगोष्ठी व शैक्षिक संवाद एवं विद्या वाचस्पति की विशेष मानद उपाधि सम्मान 2025 के उपलक्ष में आयोजित किया गया।

 ये आयोजन काशी हिंदी विद्यापीठ के कुल सचिव डॉक्टर इंद्रजीत तिवारी, लखनऊ आकाशवाणी केंद्र की लोक गायिका अनीता मिश्रा एवं सृजन संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय संयोजक डॉ मनीष देव गुप्ता के द्वारा किया गया। जिसमें भारत के कोने-कोने से आए महान रचनाकार, साहित्यकार कवि अपने विशिष्ट कार्य क्षेत्र में पहचान बनाने वाले अध्यापक गणों को विद्या वाचस्पति मानद उपाधि( डॉक्टरेट) से सम्मानित किया गया । सहायक अध्यापिका नेहा अग्रवाल बीते 5 वर्षों से शिक्षा विभाग में नवाचारी योगदान के साथ सेवाएं दे रही हैं इन्होंने कई कविताओं का सृजन भी किया है। और कई पुस्तकों में उनकी कविताओं के छपने का कार्य भी चल रहा है ।ब्लॉक एवं जनपद के समस्त अध्यापकों ने नेहा अग्रवाल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताई। और जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी अजय त्रिपाठी, शकुंतला सिंह, अनिल नेवटिया, पंकज सिंह, जयप्रकाश यादव, किरन सिंह ,जागृति महिला मंडल के कई सदस्यों एवं 

 बीआरसी ऑफिस के कई स्टाफ ने भी शुभकामनाएं देकर हर्ष जताया है। और बधाई देने में मारवाड़ी युवा मंच देवीपाटन महिला शाखा,श्री राम जानकी महिला मंडल एवं सोशल मीडिया द्वारा भी बधाइयां दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *