गोंडा:मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बूढ़ा देवर क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की समीना को किया गया सम्मानित

मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्वयं समूह सहायता की बूढ़ा देवर की समीना को किया गया सम्मानित

गोंडा: गोंडा क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं दिन प्रति दिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है,यह बहुत अच्छी बात है कि सरकार के सहयोग से विभिन्न लघु उद्योग से जुड़ी महिलाएं आज आर्थिक रूप से आत्म निर्भर हो कर अपने परिवार और अन्य महिलाओं के लिए जीविका का साधन बना चुकी है,आज मेडिकल कालेज गोंडा में मिशन शक्ति 5.0 के अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया।

बूढ़ा देवर क्षेत्र की रहने वाली समीना जो अपने समूह में मोटे अनाज को पीस कर बाजार में बेच रही है,और अच्छा मुनाफा भी कमा रही है,साथ में अपने क्षेत्र की 10 अन्य महिलाओं को भी रोजगार दिया है।जब समीना जी से बात किया गया तो इन्होंने बताया कि इससे पहले सभी लोग बेरोजगार थे,परंतु जब
से समूह में जुड़े दिन प्रतिदिन उन्नति कर रहे है,आज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा सम्मानित किया गया,जिससे इनके समूह की महिलाओं का हौसला और बुलंद हो गया ,इनका उत्साह बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *