P Sharma
गोंडा।खेलो को प्रोत्साहित करने एवं प्रशिक्षण में खेल भावना विकासित करने के उपद्वेश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण सस्थान गोण्डा में मण्डल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गोण्डा मण्डल के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षार्थियों उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डी०सी० मनरेगा एवं संयुक्त निदेशक देवीपाटन मण्डल गोण्डा द्वारा फीता काट कर किया गया। प्रतियोगिता में कबडडी, खो-खो, बालीवाल, रस्सा-कस्सी, बैडमिन्टन, एथलेटिक्स (100 मीटर रेस) आदि खेलो का आयोजन किया गया। जिसमें बालीवाल एवं कबड्डी में संस्थान गोण्डा की टीम विजयी रही। महिला खो-खो तथा 100 मीटर रेस पुरुष में श्रावस्ती टीम विजयी रही। रस्साकस्सी में बहराइच की टीम विजयी रही। बैंडमिन्टन पुरुष में गोण्डा तथा बैडमिन्टन महिला में श्रावस्ती की टीम विजयी रही। सभी विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागिर्या को सम्मनित करते हुये एवं गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नोडल प्रधानाचार्य आई०टी०आई० गोण्डा, प्रधानाचार्य बलरामपुर, प्रधानाचार्य करनैलगंज, प्रधानाचार्य मनकापुर, प्रधानाचार्य तरबगंज उपस्थित रहे और बच्चों का हौसला वर्धन के लिए अपने विचार व्यक्त किया और कहा कि यह खेल प्रतियोगिता प्रशिक्षार्थियों के लिए शारीरिक व मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। खेल कमेन्ट्री श्री विजय कुमार कार्यदेशक ने किया। खेल कार्यक्रम में कार्यदेशक श्री शिवाकान्त तिवारी, श्री हनुमान प्रसाद, श्री के०के० यादव, श्री सुनील कुमार, श्री आफताब अहमद श्री इकबाल अहमद, अनुदेशक, शालनी राय, अरुष कुमार, विवेक कुमार मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, रजत, ओ०पी० भारती, विनोद कुमार गौतम, प्रदीप कुमार जौहरी, राहुल कुमार आदि कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया।

