जौनपुर:प्रतिबंधित चाइनीज मंझे से टीचर की दर्दनाक मौत

P Sharma 

जौनपुर जिले एक बहुत दुखद समाचार मिल रहा है,एक निजी टीचर जो बाइक से घर जा रहा था,अचानक सड़क पर उसकी गर्दन चाइनीज मंझे में फंस गई,और लगातार खून बहने से दर्दनाक मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक बार फिर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक युवक की जान ले ली। नगर कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर हरिबंधनपुर निवासी 40 वर्षीय संदीप तिवारी, जो एक निजी स्कूल में शिक्षक थे, अपनी सात साल की बेटी मन्नत को सेंट पैट्रिक स्कूल छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी आजमगढ़-जौनपुर रोड पर शास्त्री पुल के पास उनकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मांझा निकालने की कोशिश में संदीप ने ब्रेक लगाई, लेकिन बाइक अनियंत्रित हो गई। वे सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़े और तेज धार वाला मांझा उनकी गर्दन को चीरता चला गया। गर्दन आधी से अधिक कट गई, जिससे भारी रक्तस्राव हुआ। संदीप काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। राहगीरों ने मदद की कोशिश की। कुछ ने रुमाल बांधकर खून रोकने का प्रयास किया, लेकिन खून नहीं रुका।लगातार ब्लीडिंग होने से टीचर की मौत हो गई।लोगो ने ऐसे मंझे को तुरंत रोकने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *