गोंडा:बहुत दर्दनाक हादसा,बोलेरो नहर में गिरी,एक ही परिवार के के 9 लोगो सहित 11 की मौत

P Sharma 

गोंडा।थाना इटिया थोक के अंतर्गत आज एक बोलरो नहर में जा गिरी जिससे 11 लोगो की मौत हो गई।मृतक में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोती गंज थाना क्षेत्र के सिहागंव के प्रह्लाद गुप्ता अपने परिवार के साथ पृथ्वी नाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे साथ में गांव के भी कुछ लोग बोलेरो पर सवार हो गए, वाहन में कुल 15 लोग सवार थे,एक तरफ बोलेरो वाहन ओवर लोड था दूसरी तरफ सुबह से लगातार बारिश हो रही थी,जब वाहन गोंडा जिले के पारासराय-अलावल देवरिया मार्ग से गुजर रहा था, तभी रेहरा गांव के पास सरयू नहर पुल के समीप बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी।तेज बहाव और गहराई के चलते गाड़ी में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटनास्थल पर कोहराम मच गया। पुलिस व प्रशासन को जैसे ही सूचना मिली, मौके पर बचाव अभियान शुरू किया गया।एक ही परिवार के 9 लोगो की मौत से इलाके में दहशत फैल गई,घायल लोगो को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक घटना पर  बहुत दुख  व्यक्त किया है और मृतक के परिवार जनों को 5 -5 लाख देने की घोषणा किया है।घायलों के समुचित ईलाज के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *