पड़ोसियों ने महिला को पीटा,थाने पर नहीं हुई सुनवाई,न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

Pramod Sharma ku
गोंडा। रजिया बानो पत्नी मोहम्मद इशहाक निवासिनी सकरौरा पशिचिमी थाना करनैलगंज ने आरोप लगाया है कि उसके घर में लगातार ईंट और पत्थर फेंका जाता था।इसके अलावा भद्दी भद्दी गालियां और और अपशब्द लिखकर पत्र भी फेंकते थे,जिसकी वजह से परेशान होकर उसने बोलना शुरू किया तो पड़ोसियों ने उसे बुरी तरह मारा पीटा और गाली गलौज दिया।

 

 

इसके बाद पीड़िता थाना कोतवाली करनैल गंज गई,परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़िता ने इसके बाद पुलिस अधीक्षक गोंडा को कई बार प्रार्थना पत्र दिया,पुलिस अधीक्षक ने थाना करनैल गंज को कार्यवाही के लिए आदेशित भी किया परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

पीड़िता न्याय के लिए दर दर अधिकारियों के पास करनैलगंज से गोंडा भटक रही है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *