डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

Pramod Sharma

डीएम ने की बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक

निर्माणाधीन पूर्ण हो चुके विद्यालयों का गुणवत्ता चेक करने के बाद ही लें हैण्डओवर-डीएम

डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

रसोईयों का मानदेय त्यौहार से पहले देने के दिये निर्देश-डीएम

गोण्डा।कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों तथा एआरपी के साथ जिला अनुश्रवण समिति की बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी देते हुए सख्त निर्देश दिए कि विभाग के सभी कार्यों का सम्पादन समय से कराया जाय।

डीएम ने अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मिड डे मील, विद्यालयों में विद्युतीकरण, बीआरसी की मरम्मत और ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर की समीक्षा की। उन्होंने जिला और ब्लॉक टास्क फोर्स के अधिकारियों को निर्धारित निरीक्षण लक्ष्य पूरा करने की भी बात कही।

जिलाधिकारी ने कहा कि निपुण भारत मिशन में प्रदर्शन के अनुसार अधिकारियों की सूची बनाई जाए, ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके। इसके अलावा, कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया कि विद्यालयों का निर्माण समय से पूरा किया जाए और गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह निर्देश दिया है कि रसोईया का मानदेय त्यौहार से पहले ही दे दिया जाय। इसके लिए समस्त खंडशिक्षा अधिकारियों को उनकी उपस्थिति दो दिन के अंदर भेजने के निर्देश दिये हैं।

बैठक में सभी बीईओ को निर्देश दिये हैं कि बच्चों के अपार आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाकर समय से पूर्ण करें। ताकि सभी बच्चों को समय से योजनाओं का मिल सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि निर्माणाधीन विद्यालय जिनका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उनका हैण्डओवर पूरी गुणवत्ता चेक करने के बाद ही लिया जाय।

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी, एडीपीएम पंचायत राज विभाग, समस्त खण्डशिक्षा अधिकारीगण सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *