गोंडा:रानी बाजार से नेहरू स्टेडियम तक गूंजेगा जय अग्रसेन, साइकिल रेस से आज से शुरू होगा चार दिवसीय महोत्सव

P Sharma 

गोंडा।महाराजा श्री अग्रसेन जयंती समारोह इस वर्ष भी भव्यता के साथ रानी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में मनाया जाएगा। अग्रवाल नव युवक संघ के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय समारोह का शुभारंभ आज 4 अक्टूबर को साइकिल रेस और बैडमिंटन प्रतियोगिता से होगा।

संघ के अध्यक्ष चेतन अग्रवाल ने बताया कि समारोह 4 अक्टूबर एवं 9, 10, 11 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल ने बताया कि इस बार साइकिल रेस में विवाहित महिलाएं भी हिस्सा लेंगी और इस बार विशेष आकर्षण के रूप में मयूरी डांडिया गरबा उत्सव का आयोजन किया गया है।

महामंत्री विकास जैन के अनुसार 4 अक्टूबर को नेहरू स्टेडियम में महिला-पुरुष साइकिल रेस और बैडमिंटन कोर्ट में बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। 9 अक्टूबर को निबंध लेखन, कुर्सी दौड़, मास्टर शेफ, शतरंज और मयूरी डांडिया-गरबा होगा।

संरक्षक अनिल मित्तल ने बताया कि 10 अक्टूबर को पोस्टर पेंटिंग, जूड़ा एवं गजरा सज्जा, प्रश्नोत्तरी, महिला रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर, फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य, रैंप वॉक और समूह नृत्य होगा। 11 अक्टूबर को ध्वजारोहण, पूजन-हवन और अग्रसेन चौराहे पर माल्यार्पण के बाद आरती थाल, बच्चों की गुढलिया रेस, बेबी रेस, पुरुष रस्साकसी, कैरम, व्यंजन, फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य, प्रश्नोत्तरी और समूह नृत्य के बाद पुरस्कार वितरण होगा।

तैयारी बैठक मारवाड़ी धर्मशाला में हुई, जिसमें पवन अग्रवाल सीए, महेश नहारिया, अशोक बंसल, अजय मित्तल, आयुष केडिया, डॉ. राजीव अग्रवाल, अजय गर्ग, राजीव अग्रवाल, शिव अग्रवाल, गौरव अग्रवाल एडवोकेट, अमर अग्रवाल, सुनील नेवटिया, विपुल मोदी, गोपाल मित्तल, हरीश केडिया, राकेश पचेरिया, कमलेश नेवटिया और राजेश बंसल सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *