गोंडा:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा में एक नवागत कार्मिक परिचय सम्मेलन और कार्यशाला का आयोजन

P Sharma

गोंडा।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा में एक नवागत कार्मिक परिचय सम्मेलन और कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राजेश राम जॉइन डायरेक्टर (प्रशि /शिशु ) देवी पाटन मंडल गोंडा , कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम सिंह नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई गोंडा, सेवायोजन अधिकारी गोंडा, प्रधानाचार्य मनकापुर ,प्रधानाचार्य करनैलगंज ,प्रधानाचार्य तरबगंज , एच डी एफ सी बैंक से आए हुए प्रतिनिधि गण और पूरे जिले से आए हुए समस्त कार्यदेशक, अनुदेशक गण और क्लर्कल स्टाफ अन्य कर्मचारियो की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया , पहला सेशन बैंक संबंधी जानकारी और साइबर क्राइम अवेयरनेस के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की हुईं उसके बाद दूसरे सेशन में अप्रेंटिस के बारे में, तीसरे चरण में कर्मचारियों को मिलने वाले एन पी एस और सर्विस बुक संबंधित जानकारी, चौथे चरण में कर्मचारियों को मिलने वाले आकाश के सम्बन्ध में पूर्ण रूप से प्रशिक्षक द्वारा समझाया गया, इसी प्रकार सात चरणों का अलग-अलग महत्वपूर्ण विषय पर यह सेमिनार का कार्यक्रम था ।

नवागत अनुदेशक गण समय-समय पर अपने अपने क्वेश्चंस के उत्तर पा कर संतुष्ट हुए , और महत्वपूर्ण जानकारी को नोटबुक में नोट करते दिखे, मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन मे नवागत अनुदेशकों को उज्जवल भविष्य की कामना और बधाई दिया साथ ही साथ आपने बताया कि जिस तरीके से आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और दीक्षा देने का प्रयास करते हैं उसी प्रकार आप भी आई टी आई में प्रवेशित हुए प्रशिक्षार्थियों को ट्रेनिंग कराएगे और अपना काम सत्य निष्ठा ईमानदारी से करेंगे, उसमें किसी प्रकार की शिथलता नहीं होनी चाहिए तभी आपका उद्देश्य सफल होगा और आपकी पहचान एक अच्छे अनुदेशक के तौर पर बन पाएगी ।

जिला एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना भी किया ,वही नोडल प्रधानाचार्य ने सभी नवागत अनुदेशकों से कहा की इस कार्यक्रम का आयोजन का उद्देश्य नए अनुदेशकों को संस्थान के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक परिवेश से परिचित कराना तथा आपसी संवाद को सुदृढ़ बनाना तथा समन्वय और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना है प्रशिक्षण से प्राप्त होने वाले ज्ञान को अपने-अपने संस्थान के प्रशिक्षार्थियों को आत्मसात करेंगे और कहा कि आपको ट्रेनिंग संबंधित किसी प्रकार की जानकारी लेनी हो तो किसी दिन किसी भी समय आप नोडल आई टी आई गोंडा आ कर के जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

सेमिनार के बीच में समय-समय पर सांस्कृतिक प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के द्वारा स्वागत गीत ,गज़ल,हास्य व्यंग,अनुदेशक अभिजीत सर और अजीत कुमार भारती ने बहुत सुंदर गीत सुना करके सबका मन मुग्ध कर लिया , प्रभु नाथ प्रधानाचार्य करनैलगंज राकेश शुक्ला प्रधानाचार्य मनकापुर , अनिल पाठक प्रधानाचार्य तरबगंज आई टी आई ने सफल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आयोजक टीम को धन्यवाद व्यापित किया । कार्यक्रम का संचालन विजय बरवार कार्यदेशक ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *