Pramod Sharma
गोंडा। पिछले दिनों सीतापुर में पत्रकार की हत्या बेखौफ बदमाशों के द्वारा दिन दहाड़े कर दिया गया था।हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तहसील अध्यक्ष ओम चंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक ज्ञापन एस डी एम गोंडा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा ।जिसमे मांग किया गया है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।मृतक पत्रकार के परिवार को पचास लाख रुपया और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाय।इसके अलावा किसी भी पत्रकार के उपर मुकदमा लिखे जाने से पहले उच्च स्तरीय जांच कराई जाय।

