गोंडा रेलवे स्टेशन पर ठेका कर्मचारियों को नहीं मिला मानदेय,12 हजार में 7 हजार पाते है मानदेय

गोंडा।रेलवे स्टेशन गोंडा पर ठेके पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है,परन्तु उन्होंने काम छोड़ कर हड़ताल कर दिया है।कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे 30 दिन महीने का काम लिया जाता है,उनके खाते में 12 हजार मानदेय आता है,परंतु उन्हें 5 हजार रुपए वापस करना पड़ता है।अगर वे वापस न करे तो उनसे कहा जाता है कि अगले दिन से न आएं।बताते चले की स्टेशन पर साफ सफाई करने के लिए ठेके पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। उन्हें फरवरी माह का वेतन भी नही मिला है जिससे वे बहुत आक्रोशित है।परंतु आज वे सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *