P Sharma
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसा मारुति वैगनार और ब्रेजा कार के बीच हुआ। हादसा होते ही दोनों कार में आग लग गई। वहीं कार में सवार लोगों के शव सड़क पर बिखर गए। हादसे में पांच लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। ब्रेजा कार ने पहले से खड़ी वैगनआर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं।
कार हादसा डीह गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ है। डीम शंशाक त्रिपाठी ने 5 लोगों के मरने की पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि ब्रेजा में सवार चार लोगों में तीन महिलाएं और एक लड़की थी। इनमें से तीन सुरक्षित हैं, लेकिन एक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं वैगनआर में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष सवार थे। घटनास्थल पर ही एक महिला और एक लड़की की मौत हो गई। दो बच्चियां जो 6 और 7 साल की थीं, उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया था, लेकिन अफसोस की बात यह है कि कुल मिलाकर अब तक 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।
प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार वैगन आर कार खड़ी थी कि तेज रफ्तार में ब्रेजा कार ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों कारो में आग लग गई।दोनो कार में 9 लोग सवार थे जिसमे 5 लोगो को मौत की पुष्टि हुई है।पुलिस मौके पर मौजूद है और आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

