उन्नाव:करंट से बेटे की मौत,पिता की दुर्घटना में मौत

P Sharma 

उन्नाव ।कस्बा रसूला बाद  में एक 5 साल का मासूम खेलते-खेलते घर में लगे एक पंखे के कटे तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर घर आ रहे पिता की सड़क हादसे में जान चली गई।

उन्नाव जिले में करंट की चपेट में आने से एक 5 साल के मासूम की मौत हो गई। हादसा रात 10 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। घरवालों ने बेटे की मौत की सूचना पिता को दी। मौत की सूचना मिलने पर बाइक से आ रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद निवासी अयांश (5) पुत्र विष्णु जायसवाल रविवार रात घर में करंट की चपेट में आ गया। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटे की मौत की सूचना पर शहर में रहकर काम करने वाले पिता विष्णु बाइक से घर जा रहे थे। माखी-रसूलाबाद मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए। पीछे से आ रहे शहर में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें सड़क किनारे पड़ा देखा। जिसपर उन्हें मियागंज सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। आसीवन थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

आसीवन क्षेत्र के रसूलाबाद क्षेत्र में रात 10 बजे 5 साल का अयांश खेलते-खेलते दीवार पर लगे एक बिजली बोर्ड के पास जा पहुंचा, जहां तार कटा होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। तेज करंट से उसे जोर का झटका लगा। वह जमीन पर गिर पड़ा।

अयांश को परिजन तुरंत मियागंज सीएचसी लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। विष्णु जायसवाल के दो बेटे थे। वेदांश और अयांश दोनों नेशनल पब्लिक स्कूल, रसूलाबाद में पढ़ते हैं। बड़ा बेटा थर्ड क्लास और छोटा UKG में पढ़ता था। विष्णु जायसवाल की शादी 10 साल पहले शिवानी से साल 2015 में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *