P Sharma
गोंडा।पिछले दिनों आपसी विवाद और मार पीट में गोविंद शर्मा पुत्र बेचू लाल शर्मा निवासी ग्राम पिपरा अदाई थाना खोड़ारे जनपद गोंडा की मृत्यु हो गई थी।आज अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा गोंडा का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक गोविंद शर्मा के परिजनों उनके भाई और माता से मिला और हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया ,शिल्पकार महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए भी कहा। मृतक गोविंद शर्मा की तेरवंही संस्कार का जिम्मा भी शिल्पकार महासभा के द्वारा लिया गया है।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार विश्वकर्मा,जिला अध्यक्ष विक्रम शर्मा,गोपाल जी विश्वकर्मा,तरुण चंद्र,राम सजीवन,राम नयन विश्वकर्मा,विंध्याचल शर्मा,मदन,प्रभांशु शर्मा,दिवाकर विश्वकर्मा ,मनीष सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

