कन्नौज:प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार कर की हत्या,फिर किया आत्महत्या

P Sharma 

यूपी के कन्नौज जिले से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, सौरिख क्षेत्र में एक युवक ने सोमवार तड़के अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी; बाद में उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सौरिख थाना क्षेत्र के कुठला गांव निवासी देवांशु (22) का पड़ोस के गांव सुल्तानपुर की रहने वाली एक लड़की से प्रेम-प्रसंग था। लड़के को पता चला की उसकी प्रेमिका की शादी करीब 15 दिन पहले कहीं और तय कर दी गई है। युवती के परिजन उसकी शादी कहीं और कर रहे थे, यह बात जानकर जिससे देवांशु नाराज था। उन्होंने आगे बताया कि शादी तय होने के बाद लड़की ने देवांशु से बात करना बंद कर दिया था जिससे वह आक्रोशित था।

सूत्रों के मुताबिक देवांशु सोमवार तड़के करीब तीन बजे अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर लड़की के घर पहुंचा। उन्होंने यह भी बताया कि देवांशु ने घर में सो रही लड़की के सीने में गोली मार मौके से फरार हो गया और कुछ दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

सूत्रों ने आगे बताया कि गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण घरों से बाहर आए तो देवांशु का खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *