बलरामपुर: भीषण गर्मी व लू के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, 3-6 वर्ष के बच्चे नहीं आएंगे केंद्र

बलरामपुर: भीषण गर्मी व लू के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, 3-6 वर्ष के बच्चे नहीं आएंगे केंद्र

बलरामपुर, 24 मई 2026-जिले में पड़ रही भीषण गर्मी, हीट वेव एवं लू की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश 23 मई 2026 से 15 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी, बलरामपुर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अभिभावकों से अपील की गई है कि भीषण गर्मी के दौरान बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

हालांकि, इस अवकाश अवधि में आंगनबाड़ी केंद्र बंद नहीं रहेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं केंद्र पर उपस्थित रहकर सभी विभागीय कार्य नियमित रूप से करेंगी। इस दौरान टेक होम राशन का वितरण, गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधियां, VHSND सत्र में सहभागिता, पोषण ट्रैकर ऐप पर फीडिंग, ई-केवाईसी एवं फेस कैप्चरिंग सहित अन्य सभी कार्य पूर्व की भांति संचालित किए जाते रहेंगे।

राकेश कुमार, गोण्डा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *