देवीपाटन मंडल को नई पहचान देगा विजन प्लान: CM योगी ने दुर्गा शक्ति नागपाल की योजना को सराहा, जल्द लागू करने के निर्देश

देवीपाटन मंडल को नई पहचान देगा विजन प्लान: CM योगी ने दुर्गा शक्ति नागपाल की योजना को सराहा, जल्द लागू करने के निर्देश

देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने CM को पुष्पगुच्छ व बहराइच का ODOP उत्पाद भेंट कर मंडल के समग्र विकास का विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया। मुलाकात में आयुक्त ने गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जिलों की संभावनाओं, चुनौतियों और समाधान पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि मंडल कृषि, धार्मिक पर्यटन, वन संपदा, सीमा क्षेत्रीय व्यापार और सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बुनियादी ढांचा, सिंचाई, स्वास्थ्य व शिक्षा पर योजनाबद्ध कार्य से इसे प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में लाया जा सकता है।
गोण्डा, श्रावस्ती व बलरामपुर में बौद्ध एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सड़क, होटल व यात्री सुविधाओं का विस्तार। बहराइच के कतर्नियाघाट में इको-टूरिज्म और वन्यजीव पर्यटन की कार्ययोजना।
आधुनिक तकनीक, जैविक खेती, फसल विविधीकरण और FPO को बढ़ावा। कृषि आधारित उद्योगों से युवाओं को स्थानीय रोजगार।
मंडल में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई से जुड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति से CM को अवगत कराया।मुख्यमंत्री ने विजन प्लान की सराहना करते हुए इसे जल्द लागू करने के निर्देश दिए और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप देवीपाटन मंडल को विकास, सुशासन, रोजगार व पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *